IPL में आज पहला मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) V/S लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) / IPL 2024

 IPL में आज पहला मैच राजस्थान रॉयल्स  (RR)   V/S लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) :- जयपुर में दूसरी बार भिड़ेंगी दोनों टीमें.....................

  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में आज भी डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जाएगा। यह इस सीजन का दूसरा डबल हेडर है। 
  • दिन के पहले मुकाबले में दोपहर 3:30 बजे राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा। यह सामना जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम होगा।
  • वहीं दूसरे मुकाबले में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।
  • राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में लीग इतिहास का पहला खिताब जीता था। उसके बाद टीम दूसरा खिताब हासिल नहीं कर सकी। टीम 14 सीजन में दो बार फाइनल में पहुंची। 
  • वर्ष 2022 में जब टीम फाइनल में पहुंची थी, तब उसका सामना गुजरात टाइटंस से था। यहां उसे 7 विकेट से हार का सामना भी करना पड़ा।
  • दूसरी तरफ लखनऊ सुपरजायंट्स का यह तीसरा सीजन है। टीम 2022 में पहली बार लीग में हिस्सा ले रही थी। 
  • दोनों ही बार पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में फिनिश करने के बाद टीम प्लेऑफ में पहुंची। लेकिन दोनों बार एलिमिनेटर में हारकर टीम का सफर ही खत्म हो गया।
IPL 2024, RAJASTHAN ROYALS


राजस्थान का बैटिंग लाइन-अप शानदार, बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी मजबूत
  • राजस्थान रॉयल्स विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन टीम के टॉप ऑर्डर को स्ट्रॉन्ग बना रहे हैं।
  •  शुभम दुबे, रियान पराग और रोवमन पॉवल को अपने साथ जोड़कर मिडिल ऑर्डर की मजबूती भी बढ़ गई। लखनऊ के खिलाफ टीम से यशस्वी ने 2 मैचों में 85 रन बनाए हैं।
  • राजस्थान रॉयल्स  का बॉलिंग डिपार्टमेंट भी बहुत ही शानदार है। नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, ट्रेंट बोल्ट और आवेश खान जैसे अच्छे गेंदबाज हैं।
  •  पेसर्स के अलावा युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन जैसे स्पिनर्स हैं। चहल लीग के टॉप विकेट टेकर हैं। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने लखनऊ के खिलाफ 3 ही मैचों में 5 विकेट लिए हैं।
IPL_2024

Post a Comment

और नया पुराने