IPL 2024 Series Part -1, 2027 तक होंगे 94 मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन 22 मार्च 2024 मतलब आज से शुरू होगा। टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच लीग स्टेज के 70 मैच होंगे। इनके अलावा 4 प्लेऑफ के मुकाबले भी होंगे।
2022 में हुई 48 हजार करोड़ की ब्रॉडकास्ट डील के बाद यह तय हो गया था कि 2027 में 10 टीमों के बीच कुल 94 मैच होंगे। यदि IPL में 94 मैच हुए तो टूर्नामेंट 3 महीने तक खींच सकता है।
इससे BCCI को तो फायदा होगा, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट को नुकसान हो सकता है। फुटबॉल और बास्केटबॉल में पहले ही लीग के मुकाबले इंटरनेशनल मैचों पर हावी हो गए हैं। क्या क्रिकेट भी इसी राह पर है? आइए , IPL सीरीज के पार्ट-1 में इसे जानते हैं...

 

IPL 2024 TEAM COUPTAN
IPL 

ब्रॉडकास्ट डील के बाद मैच बढ़ाने का प्लान बनाया गया। 2022 में IPL के 16वें सीजन से पहले BCCI ने टीवी और डिजिटल   राइट्स के लिए रिकॉर्ड ब्रॉडकास्ट डील साइन की। अनुमान है की अगर समय के साथ डबल हेडर मैचों की संख्या नहीं   बढ़ाई गई तो सभी मैच कराने में 80 से 85 दिन का समय भी लग    सकता है। साल 2028 तक अगर टूर्नामेंट में एक या 2 टीम भी बढ़ी तो टूर्नामेंट   पूरा होने में 90 दिन यानी 3 महीने तक का समय लग जाएगा  IPL के अलावा बाकी क्रिकेट लीग 27 से 45 दिन के अंदर ही खत्म हो जाती है। आपको जानकारी के लिए बता दूं कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग ही IPL के बाद सबसे ज्यादा 50 दिन तक चलती है।

INDIAN PREMIUR LEAUGE

पहला सीजन 43 दिन का था

 IPL का पहला सीजन 2008 में शुरू हुआ। 8 टीमों का टूर्नामेंट 43 दिन चला, जिसमें एक टीम ने लीग स्टेज में कुल 14 मैच खेलें। 2 सेमीफाइनल और फाइनल मिलाकर टूर्नामेंट में कुल 59 मैच हुए। 2023 में पिछले सीजन कुल 74 मैच हुए। 10 टीमों के बीच टूर्नामेंट 59 दिनों तक चला। इस टूर्नामेंट में लीग स्टेज के 70 और प्लेऑफ के 4 मुकाबले खेले गए।

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है, '70-70 मैचों के 2 IPL सीजन भी एक साल में कराए जा सकते हैं। जल्द ही 140 मैचों का एक टूर्नामेंट हो सकता है। IPL का प्रोग्रेस देखते हुए तो यही भविष्य नजर रहा है।'

TOP - 5 IPL LEEG
TOP - 5 CRICKET LEAUGE

हालांकि IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा, 'क्रिकेट टूर्नामेंट को इससे ज्यादा लम्बा भी नहीं किया जा सकता। क्योंकि फुटबॉल और रग्बी की तरह क्रिकेट एक ही पिच पर लगातार 6 महीने संभव नहीं है। इसलिए भविष्य में भी इस बात का ध्यान रखा जाएगा।'


फुटबॉल लीग का सीजन चलता है 9 महीने

फुटबॉल की टॉप लीग इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) साल में 9 महीने चलती है। सीजन अगस्त से शुरू होकर मई तक चलता है। इस बीच इंटरनेशनल मैच के लिए ब्रेक भी मिलता है। 20 टीमों के बीच 380 मैच होते हैं, हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मुकाबले खेलती है।

लीग स्टेज खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप करने वाली टीम चैंपियन बनती है, इसमें नॉकआउट या प्लेऑफ मैच नहीं होते। मैनेचेस्टर सिटी डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने पिछले 5 में से 4 खिताब जीते हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने सबसे ज्यादा 13 बार EPL जीता है। टीम ने 1992-93 में पहला सीजन भी जीता था।

17 साल में ही टॉप स्पोर्टिंग लीग को टक्कर दे रहा IPL.............................

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई। 2024 में टूर्नामेंट का 17वां सीजन खेला जाएगा। लीग को 16 ही साल पूरे हुए हैं और इसकी ब्रांड वैल्यू 10.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है। जो टॉप क्रिकेट लीग में सबसे ज्यादा है।

INDIAN PREMIER LEAUGE 2024
INDIAN PREMIER LEAUGE 2024

 IPL में 10 टीमों को 5-5 के 2 ग्रुप में बांटते हैं। टीमें अपने ग्रुप की 4 टीमों से 2-2 मैच खेलने के अलावा दूसरे ग्रुप की टीमों से भी एक-एक मैच खेलती है। एक टीम लीग स्टेज में 14 मैच खेलती है। प्लेऑफ के 4 मैच मिलाकर टूर्नामेंट में 74 मैच होते हैं।

 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) IPL की डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब भी जीता है। मुंबई इंडियंस (MI) भी 5 खिताब के साथ सबसे ज्यादा ट्रॉफी में CSK की बराबरी पर है।

IPL की टियर-2 लीग भी शुरू कर सकता है BCCI

IPL को ज्यादा दिन चलाने के लिए BCCI टियर-2 लीग भी शुरू कर सकता है। टीमें बढ़ाकर उनके बीच क्वालिफायर टूर्नामेंट हो सकता है। क्वालिफायर स्टेज ही टियर-2 टूर्नामेंट होगा, इसे जीतने वाली टीमें टियर-1 यानी मेन टूर्नामेंट में एंट्री करेगी। फुटबॉल, बास्केटबॉल में भी टियर-2 लीग होती हैं।

EPL एक टियर-1 लीग है, यहां की 20 टीमों में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर की तरह टियर-2 लीग होती है। EPL पॉइंट्स टेबल में आखिरी 3 पोजिशन की टीमों को डिमोट कर टियर-2 में भेजा जाता है। वहीं टियर-2 लीग की टॉप-3 टीमों को प्रमोट कर EPL का हिस्सा बनाया जाता है।

IPL 2024 TO 2027

NBA में भी रेगुलर सीजन के साथ एक इन-सीजन टूर्नामेंट होता है। एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को NBA कप भी कहते हैं। इसमें रेगुलर सीजन खेलने वाली 30 टीमों को 5-5 के 6 ग्रुप में बांटते हैं। टॉप-8 टीमों के बीच 7 प्लेऑफ मैच होते हैं। टूर्नामेंट में कुल 67 मैच होते हैं, यानी रेगुलर और इन-सीजन मिलाकर NBA के एक सीजन में 1300 से ज्यादा मैच हो जाते हैं।

 

IPL के 17 दिन का शेड्यूल जारी हुआ

भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव के कारण शुरुआती 21 IPL मैचों का ही शेड्यूल घोषित किया गया। इनमें 22 मार्च से 7 अप्रैल तक के मैच शामिल हैं। 22 मार्च 2024 यानी की आज डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच पहला मैच होगा। बाकी 53 मैचों का शेड्यूल भी जल्द ही जारी किया जाएगा।  

INDAIAN PREMIER LEAUGE 2024

Post a Comment

और नया पुराने