कोहली 12 हजार टी-20 रन बनाने वाले पहले भारतीय / IPL 2024 sports updates

कोहली 12 हजार टी-20 रन बनाने वाले पहले भारतीय

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024 )की रंगारंग शुरुआत के बाद शुक्रवार, 22 मार्च 2024 को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच पहला मैच खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 18.4 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

खास बात यह है की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली ने पारी में छठा रन बनाते ही टी-20 फॉर्मेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बैटर बने। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक हजार IPL रन भी पूरे कर लिए है जो की हम सब विराट कोहली फैंस के लिए खुशी की बात है ।आइए जानते हैं पहले मैच में बने टॉप रिकॉर्ड्स...

1. कोहली के 12 हजार टी-20 रन पूरे हुए।

विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे किए। टी-20 क्रिकेट में घरेलू, इंटरनेशनल और लीग क्रिकेट शामिल हैं। सभी को मिलाकर उन्होंने 12 हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया। वह 12 हजार का मार्क छूने वाले दुनिया के छठे और भारत के पहले बैटर बने। 
आपको बता दें कि टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 14,562 रन बनाए हैं।

2. कोहली सबसे कम पारियों में 12 हजार रन बनाने वाले बेटर्स में दूसरे नंबर पर
कोहली ने 360वीं पारी में 12 हजार रन का आंकड़ा पार किया। वह सबसे तेजी से इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाले बैटर्स में दूसरे नंबर पर पहुंच गए है । उनसे पहले क्रिस गेल ने ही 345 पारियों में 12 हजार रन पूरे कर लिए थे।
ipl 2024 sports


3. CSK के खिलाफ विराट के एक हजार रन पूरे हुए
विराट कोहली के CSK के खिलाफ भी एक हजार रन पूरे हो गए। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 15 वां रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को पार कर लिया, उनके अब CSK के खिलाफ 1006 रन हो गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनसे पहले शिखर धवन ही चेन्नई के खिलाफ एक हजार रन बना सके थे।
विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ भी एक हजार रन बनाए हैं। वह 2 टीमों के खिलाफ एक हजार से ज्यादा IPL रन बनाने वाले दूसरे बैटर बने। उनसे पहले डेविड वॉर्नर भी पंजाब और कोलकाता के खिलाफ एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

ipl 2024 sports updates





Post a Comment

और नया पुराने