इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में 2 मुकाबले / IPL 2024

 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में आज फिर 2 मुकाबले खेले जाएंगे............................

1. लखनऊ सुरजायंट्स और राजस्थान रॉयल्स 

2. मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस

 

#IPL_2024 / SPORTSKIDDI


  • लखनऊ सुरजायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दोपहर 3:30 बजे से पहला मैच शुरू हो गया है जयपुर में। फिर इसके बाद शाम 7.30 बजे 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना पिछले 2 बार की फाइनलिस्ट गुजरात टाइटंस से मुकाबला होगा
  • हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात ने पिछले 2 फाइनल खेले थे। अब वह रोहित शर्मा की जगह मुंबई की कप्तानी करेंगे। वहीं आपको बता दें कि गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जो पहली बार किसी टीम की कमान संभाल रहे हैं। #IPL_2024 / SPORTSKIDDI

स्टोरी मैच का प्रीव्यू...

गुजरात के सामने मुंबई की कप्तानी करेंगे हार्दिक

  • मुंबई इंडियंस की टीम IPL की सबसे सफल टीमों में शामिल है, टीम ने 5 बार टू्र्नामेंट का खिताब जो जीता है।
  • हालांकि पांचों खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में आए थे, रोहित शर्मा को  हटाकर अब मैनेजमेंट ने हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई पहली बार IPL मैच खेलेगी।
  • आपको बता दें की हार्दिक पहले गुजरात टाइटंस के ही कप्तान थे। उन्होंने टीम से 2 सीजन खेले और दोनों बार फाइनल तक पहुंचाया। 
  • 2022 में टीम चैंपियन बनी, वहीं 2023 में रनर-अप रही। अब गुजरात टाइटंस शुभमन गिल की कप्तानी में टीम पहली बार टूर्नामेंट खेलने उतर रही है। 
  • गिल पर गुजरात के विनिंग माइंडसेट को आगे ले जाने की चुनौती है।

गुजरात के खिलाफ सेंचुरी लगा चुके सूर्या आज नहीं ................

  • गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई के सबसे सफल बैटर सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या ने पिछले सीजन गुजरात के खिलाफ सेंचुरी लगाई, जो उनके IPL करियर की पहली ही थी। लेकिन इंजरी के कारण वह आज का मुकाबला नहीं खेल सकेंगे।
  •  उनके बाद ईशान किशन ही गुजरात के खिलाफ 4 मैच में 89 रन बना सके हैं।
  • बॉलर्स में पीयूष चावला टॉप पर हैं, जिन्होंने 3 मैच में 5 विकेट लिए हैं। उनके बाद आकाश मधवाल ने 2 ही मैचों में 4 झटके हैं।

हेड टु हेड में बराबरी का मुकाबला

दोनों टीमों के बीच IPL में 4 मैच खेले गए। 2 मैच मुंबई ने और 2 ही  गुजरात टाइटंस को जीत मिली। मुंबई ने अहमदाबाद में गुजरात के खिलाफ दोनों मुकाबले गंवाए हैं। होम ग्राउंड पर गुजरात ने भी 10 में से 6 मैच जीते हैं।

पिच रिपोर्ट......................

  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटर्स के लिए फायदेमंद है।
  •  यहां बॉलर्स को बहुत कम मदद मिलती है, पिछले सीजन का फाइनल भी इसी मैदान पर हुआ था। 
  • तब गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 212 रन बनाए थे, दूसरी ओर चेन्नई ने टारगेट हासिल भी कर लिया था।
  • अहमदाबाद में अब तक IPL के 27 मैच खेले गए। 13 में पहले बैटिंग और 14 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली।

वेदर कंडीशन....................

  • अहमदाबाद में रविवार का मौसम बेहद गर्म रहेगा। 
  • आपको बता दें कि बारिश की कोई आशंका नहीं है, टेम्परेचर 24 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने