आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सीजन-17 की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार्स और सिंगर्स की परफॉर्मेंस देखने को मिली। यह परफॉर्मेंस चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में करीब 40 मिनट चली। इस सेरेमनी में एआर रहमान, सोनू निगम, मोहित चौहान और नीती मोहन जैसे सिंगर्स ने अपने हिट गानों से सबको मुग्ध कर दिया।
IPL सेरेमनी की शुरुआत अक्षय कुमार ने अपनी परफॉर्म देकर दी। आखिर में 'जय हो' गाने के साथ एआर रहमान ने सेरेमनी का समापन किया।
ओपनिंग सेरेमनी के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच रात 8:00 बजे से खेला जा रहा है। इस मैच का टॉस 7:30 बजे हुआ।

एक टिप्पणी भेजें