प्रिय व्यूअर्स, कल से आईपीएल स्टार्ट हो गया है और आप सभी मैच देखकर रोमांचित हो रहे होंगे। आज से IPL में कमेंट्री में पहली बार AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का यूज किया जाएगा। इसकी मदद से कई विदेशी कमेंट्रेटर्स अब हिंदी में भी आईपीएल की कमेंट्री करते नजर आ रहे है।
IPL के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने स्टीव स्मिथ का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें स्मिथ खुद AI की मदद से हिंदी बोलते नजर आ रहे हैं। इस तकनीक से इंटरनेशनल क्रिकेटर्स जैसे मैथ्यू हेडन, स्टुअर्ट ब्रॉड, केविन पीटरसन, ब्रायन लारा और कई अन्य क्रिकेटर्स को सराउंड शो की मदद से फैंस हिंदी भाषा में TV पर सीधे सुन पाएंगे।
नई पहल पर बोलते हुए, IPL 2024 के स्टार स्पोर्ट्स कमेंट्रेटर स्टीव स्मिथ ने कहा, नमस्ते इंडिया, इतने शानदार कमेंट्रेटर्स के साथ स्टारकास्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए रोमांचक रहा है। इससे भी जरूरी बात यह है कि पिछले साल होलोग्राम क्लिप के वायरल होने के बाद मेरा परिवार, दोस्त और दुनिया भर के फैंस बहुत उत्साहित हो गए थे।
स्मिथ आगे बोले, इस सीजन मैं एक और सफल टेक्नोलॉजी का हिस्सा हूं जहां आप मेरी IPL इनसाइट अब हिंदी में सुनेंगे। इस पर मुझे फैंस से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और मैं स्टार स्पोर्ट्स हिंदी फीड के माध्यम से करोड़ो दर्शकों से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।

एक टिप्पणी भेजें