IPL-2024 में आज RCB vs PBKS / IPL 2024

 IPL-2024 में आज RCB vs PBKS 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इन दोनों टीमों का टॉस 7:00 बजे होगा।


आपको बता दें कि दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मैच होगा। पंजाब ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था, दूसरी ओर बेंगलुरु को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। वहीं दोनों टीमें बेंगलुरु के मैदान पर चार साल बाद आमने-सामने होंगी।

#IPL2024, #SPORTS, #SPORTSKIDDE

हेड टु हेड में पंजाब भारी है :-

  • आज के मैच में बेंगलुरु का पलड़ा भारी नजर आ रहा हैं। RCB और PBKS के बीच IPL इतिहास में अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं।
  •  जिसमें RCB को 14 और पंजाब को 17 मैचों में जीत मिली है।
  •  आपको जानकारी होनी चाहिए की बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक 11 मैच खेले गए है। 
  • 11 मैचों में से छह मैच में बेंगलुरु और पांच मैच में पंजाब को जीत मिली।

#IPL2024, #SPORTS, #SPORTSKIDDE




पिच रिपोर्ट:-

  • बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बैटिंग-फ्रेंडली है। यहां पर देखा गया है कि बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं।
  • वहीं स्पिनर्स को इस पिच पर थोड़ी मदद मिलती है।
  •  आपको बता दें कि इस स्टेडियम में अब तक IPL के 88 मैच खेले गए। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 37 और चेज करने वाली टीम ने 47 मैच जीते।
  •  ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना ही पसंद करेगी। जबकि चार मैचों के रिजल्ट नहीं निकल सके हैं।

#IPL2024, #SPORTS, #SPORTSKIDDE

वेदर कंडीशन:

  • आज बेंगलुरु में बारिश होने संभावना ना के बराबर है। 
  • मैच वाले दिन टेम्प्रेचर 35 से 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 
  • वहीं हवा 21 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी।

Post a Comment

और नया पुराने